मिर्ज़ापुर: गोनौरा की मीना देवी ने ग्राम प्रधान पर मारपीट का आरोप लगाया, डीएम को सौंपा ज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के गोनौरा गांव निवासी मीना देवी डीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम प्रधान पर मारपीट करने और गहने छीनने का आरोप लगाया। प्रार्थना पत्र में प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीना देवी ने कहा है कि प्रधान ने उनके साथ अभद्र बातें की। उनका जेवरात जबरन ले लिया और उनके पति को मारा-पीटा। मीना देवी ने बताया कि 3 दिसंबर 2025 का मामला है।