भोरे: रेडवरिया स्कूल के पास पुलिस की कार्रवाई, 9 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार; मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के रेडवरिया स्कूल के पास गुरुवार की देर रात करीब 9 बजे पुलिस ने कार्रवाई कर 9 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान ईमिलिया गांव निवासी सचिन कुमार, आनंद कुमार और खजुराहा गांव के सुजीत कुमार के रूप में की गई है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।