बैतूल नगर: "तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र गंभीर घायल! 4 वर्षीय मासूम की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग"
बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मोरखा और दुनावा के बीच शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पिता और उनका 4 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत दोनों घायलों को मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य के