पटना ग्रामीण: राजधानी पटना के गांधी मैदान का वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना जिलाधिकारी एवं पटना नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण
विजयदशमी के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर आज शुक्रवार की देर शाम 8:00 बजे पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना जिलाधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम के आयोजन स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया जिसमें आयोजन हेतु की गई तैयारीयो का जायजा लिया गया.