पटना ग्रामीण: खाजेकलां थाना क्षेत्र में कहासुनी के विवाद में दुकानदारों ने दो लोगों पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, दोनों अस्पताल में भर्ती
खाजेकलां थाना क्षेत्र के लोदी कटरा में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे जेवर दुकानदारों और दुकान के बाहर खड़े लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदारों ने बाहर खरीद दो लोगों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।