पटना ग्रामीण: अटल पथ पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, दो लोग घायल
राजधानी पटना के अटल पथ पर दो बाइक आपस में टकरा गए इस दुर्घटना में दो लोग हुए घायल, बता दे कि यह दुर्घटना शुक्रवार की शाम लगभग 8:00 बजे हुई. दुर्घटना में एक का पैर टूट गया तो वहीं दूसरे का सर फट गया. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पहुंचकर दोनों घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती जहां दोनों का उपचार हो रहा है.