पटना ग्रामीण: रेल पुलिस ने 8 मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, पटना जंक्शन पर रेल एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
बुधवार की सुबह 11.30 बजे पटना जंक्शन पर रेल एसपी ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि पटना जंक्शन से 6 मोबाइल चोर, पाटलिपुत्रा जंक्शन 2 दो मोबाइल को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से करीब 8 मोबाइल ,एक ट्रॉली बैग समेत चोरी का कई सामान बरामद किया गया। रेल एसपी ने बरामद मोबाइल की कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बतायी है।