पटना ग्रामीण: डॉक्टर कनू प्रिया की संदिग्ध मौत, पति ने निजी अस्पताल में पहुंचाया था, पुलिस जांच कर रही है
बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब कदमकुआं थाना इलाके में डॉक्टर कनू प्रिया की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति डॉक्टर मुकेश उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे और बताया कि वो बाथरूम में गिर गईं थीं। इसके बाद सिर में चोट आई थी। पति का दावा है कि उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। राजेंद्र नगर में रोड नंबर-5 में डॉक्टर कनू प्रिया और डॉक्टर मुकेश का क्लिनिक है।