सिरदला: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत रजौली अस्पताल में 241 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच
रजौली के 75 शैय्या अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष गर्भ जांच शिविर आयोजित किया गया। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंची 241 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कर बीपी, वजन, शुगर, सीबीसी, हीमोग्लोबिन सहित 11 प्रकार की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। जानकारी 6 pm