जमुई: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी CJM ने जमुई मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | May 23, 2026 CJM दिलीप कुमार राय द्वारा शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे तक मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान घूम- घूम कर पूरे मंडल कारा का जायजा लिया गया। साथ ही मंडल कारा के मौजूदा हालात से वाकिफ हुए। निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की साफ-सफाई, और बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।