अररिया: खरैया बस्ती यादव टोला में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 28, 2025 शहर के खरैया बस्ती यादव टोला में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में मंगलवार को शाम 7 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.