अररिया: कैंसर प्रतिरक्षण को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, दिए गए आवश्यक निर्देश
Araria, Araria | Jan 28, 2025 मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत जिले में 09 से 14 साल आयुवर्ग की बालिकाओं को एचपीवी यानी ह्यूमन पेपिलोमा वायरस का टीका लगाया जायेगा. सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से संचालित इस टीकाकरणा अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.