अररिया: जीरो माइल के पास से उत्पाद विभाग की टीम ने एक टैंकलोरी से लगभग 1800 लीटर विदेशी शराब किया जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
Araria, Araria | Jan 28, 2025 अररिया में उत्पाद विभाग की टीम ने टेक्निकल एविडेंस के आधार पर एक नामी कंपनी के ऑइल टैंक लॉरी में छीपाकर हो रही शराब तस्करी का खुलासा किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने टैंक लॉरी में लोड लाखों रुपए मूल्य के विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक निरंजन झा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश से यह गाड़ी चली और सिलीगुड़ी से मुजफ्फरपुर जा रही थी.