अररिया: धुम टोला में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 28, 2025 अररिया जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र के कुचहा दीप नगर धुम टोला में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में मंगलवार को देर शाम 6 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल दोनों लोगों का इलाज किया जा रहा है.