अररिया: बीजेपी बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अररिया पहुंचे, सांसद व विधायक ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत
Araria, Araria | Jan 28, 2025 भाजपा के बिहार झारखंड क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ मंगलवार को अपने दौरे के क्रम में अररिया पहुंचे जहां अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने अररिया जिले में कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया.