डौण्डीलोहारा: डौण्डीलोहारा पुलिस ने टबों में छिपाकर ले जा रहे 72 किलो से अधिक गांजा की बड़ी खेप पकड़ी
उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही 72 किलो से अधिक 36 लाख रुपए के गांजा की खेप को डौण्डीलोहारा पुलिस और साइबर सेल टीम संयुक्त कार्यवाही करते हुए भेड़ी तिराहा के पास पकड़ लिया। तस्करों ने प्लास्टिक के बड़े टबों में विशेष चैंबर बनाकर गांजा छिपा रखा था। बरामद माल की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक तराजू मंगवाकर वजन कराना पड़ा।