अभी अभी राजधानी देहरादून में #एनकाउंटर,चली दाना-दन #गोलियां बदमाश के पैर में लगी गोली हुआ घायल!
शहर के पटेलनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। यह एनकाउंटर इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान हुआ।
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश अंकित चौहान पर कुछ दिन पहले शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटना में घायल व्यक्ति की एक महिला मित्र से ₹5 लाख में उसे रास्ते से हटाने का सौदा किया था। सौदे में तय बाकी रकम वसूलने के लिए वह आज अपने साथी के साथ दोबारा देहरादून लौटा था।
पटेलनगर में पुलिस ने दोनों को घेर लिया। मुठभेड़ में अंकित चौहान के पैर में गोली लगने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में घायल आरोपी अंकित चौहान पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। घटना की विस्तृत जांच जारी है।
#followerseveryonehighlights
#follower
Dehradun, Dehradun | Sep 11, 2026