पन्ना: पन्ना के बेली गांव में बारिश से नाला उफनाया, दो मंजिला आशियाना गिरा, लाखों का सामान खाक
Panna, Panna | Aug 21, 2026 पन्ना जिले की गुनौर तहसील के बेली गांव में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। नाले के तेज बहाव और कटाव से राजू सिंह सोलंकी का दो मंजिला मकान देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया। गृहस्थी का सारा सामान बहने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। बेघर हुआ पीड़ित परिवार अब प्रशासन से राहत और मुआवजे की गुहार लगा रहा है।