सेन्हा: सेन्हा में खरीफ फसल कार्यशाला आयोजित, किसानों को बीज, खाद, सब्सिडी और मृदा जांच की जानकारी दी गई
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार दोपहर लगभग12:30 बजे झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देश तथा जिला कृषि विभाग के मार्गदर्शन में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की एवं सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला ने संयुक्त रूप किया