दातागंज: दातागंज क्षेत्र के सिसैया गोसाई में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया
रविवार दोपहर 2 बजे के लगभग दातागंज क्षेत्र के सिसैया गोसाई में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत अध्यक्ष आदर्श द्विवेदी के नेतृत्व में खेल मैदान सिसैया गोसाई में आयोजित किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य जगपाल जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।