दातागंज: दातागंज तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और एसएसपी ने सुनी जनशिकायत
शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दातागंज तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने जनसमस्याएं सुनी है। जिसमें 66 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 5 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण किया गया है। वाकी शिकायतों को समय से निस्तारण के निर्देश दिए है।