दातागंज: उसावां विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत वनबौसारी गांव में घायल गौवंश को कुत्तों ने नोचने का वीडियो हुआ वायरल
शनिवार दोपहर 12 बजे उसावां विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत वनबौसारी गांव से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक घायल गौवंश को कुत्ते नोचने का वीडियो वायरल हो रहा है। पूरे मामले पर खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि मौके पर पशु चिकित्सक पहुंच चुके है इलाज कराया जा रहा है। गौवंश को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।