सहजनवा: सिसई कपसी सिवान में लगी आग, 80 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई राख
सहजनवा तहसील क्षेत्र के सिसई कपसी सिवान में शुक्रवार दोपहर बाद भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में मोहद्दीनपुर तख्था, तेतरिया और पाली गांव के दर्जनों किसानों की करीब 80 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। तेज हवाओं के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।