झांसी: झांसी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष का निलंबन हुआ निरस्त, हाईकोर्ट ने जिला बार एसोसिएशन को दी राहत
Jhansi, Jhansi | Mar 8, 2025 प्रयागराज हाईकोर्ट ने जिला अधिवक्ता संघ को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने जिला अधिवक्ता संघ का कार्यकाल 30 मई 2025 तक मान लिया है। साथ ही बार काउंसिल ऑफ यूपी के जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला और सचिव केपी श्रीवास्तव की अधिवक्ता सदस्यता निलम्बित करने के आदेश को निरस्त कर दिया है।