झांसी: झांसी जिला कारागार में हिंदू-मुस्लिम कैदी बना रहे हर्बल गुलाल, गुलाब जल, फूल और सब्जियों से हो रहा तैयार
Jhansi, Jhansi | Mar 8, 2025 झांसी की जिला जेल में हिंदू और मुस्लिम बंदी होली के लिए हर्बल गुलाल बना रहे हैं। इस गुलाल से बंदी जेल के अंदर होली खेलेंगे। साथ ही मिलाप के लिए आ रहे परिजनों को भी ये गुलाल उपलब्ध कराई जाएगी। खास बात यह है कि इस गुलाम में किसी तरह के कैमिकलों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इसे बनाने के लिए फूल, गुलाब जल औस सब्जियों का इस्तेमाल हो रहा है।