झांसी: झांसी में CM योगी के स्वागत की तैयारी में जुटा प्रशासन, 11 मार्च को प्रदर्शनी ग्राउंड में होगी जनसभा
Jhansi, Jhansi | Mar 8, 2025 झांसी में 11 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा करेंगे। उनके झांसी आने से पहले जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। युद्धस्तर पर सीएम के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री का काफिला जिस सड़क से सभास्थल तक पहुंचेगा, उसे चमकाया जा रहा है। CM यहां युवा उद्यमियों को आर्थिक सहायता देंगे।