झांसी: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रानी लक्ष्मीबाई पार्क में महिलाओं को किया गया सम्मानित
Jhansi, Jhansi | Mar 8, 2025 शनिवार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झांसी में महिलाओं की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे किया गया। इस मौके पर नारी शक्ति को परिवार और समाज की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।