फतेहपुर: शहर काजी फरीद उद्दीन कादरी का इंतकाल, पैतृक गांव हसवा में किया गया सुपुर्द-ए-खाक, थरियांव का मामला
फतेहपुर जनपद में शोक की लहर उस समय दौड़ गई जब शहर काजी फरीद उद्दीन कादरी का 18 फरवरी की रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही शहर समेत आसपास के इलाकों में मातम का माहौल छा गया। उन्हें उनके पैतृक गांव हसवा कस्बे के कर्बला स्थित कब्रिस्तान पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।