चकरनगर: चकरनगर पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते एक अभियुक्त को अवैध हथियार रखने के मामले में अदालत ने सुनाई सजा
चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ककरैया गौहानी निवासी अभियुक्त कमलेश उर्फ बृजेन्द्र पुत्र नेकराम मल्लाह को आर्म्स एक्ट के मामले में चकरनगर पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय एसीजेएम - 2 ने आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अपना फैंसला सुनाया जिसमें नामजद अभियुक्त को जेल में बिताई अवधि का कारावास व दो हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।