बड़गोदा क्षेत्र के कोदरिया में खड़ी कार और बाइक को एक अन्य कार ने मारी टक्कर, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बड़गोदा थाना क्षेत्र के कोदरिया के रहने वाले नरेंद्र ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर के बाहर एक बाइक और कार खड़ी थी। तभी तेज गति से आ रही कार ने उसकी बाइक और कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। नरेंद्र की शिकायत पर बड़गोदा पुलिस ने लापरवाह कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।