गया टाउन सीडी ब्लॉक: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, साइबर थाने में राजेश राव पर प्राथमिकी दर्ज
गया पुलिस ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ आपत्तिजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज किया है। एसएसपी सुशील कुमार ने बुधवार की रात 12 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि साइबर थाना, गया द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक फेसबुक वीडियो सामने आया।