धनौरा: गांव शिशोबाली में जमीनी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई और उसकी पत्नी पर किया हमला, 108 ने कराया अस्पताल में भर्ती
गांव शिशोबाली में विनोद का परिवार रहता है। सोमवार को लगभग 12:00 बजे जमीनी विवाद के चलते विनोद के छोटे भाई प्रवीण ने विनोद और उसकी पत्नी रामवती पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट की घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई, वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी, 108 एंबुलेंस पर तैनात एमटी निर्देश कुमार, पायलट खुशीराम ने तुरंत उन्हें गजरौला सीएचसी में भर्ती।