धनौरा: गजरौला में रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत, सूचना पर परिवार में मचा कोहराम
गजरौला दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जीआरपी चौकी इंचार्ज राजीव नैन ने बताया कि जानकारी मिली कि एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है। स्टाफ मौके पर गया। मृतका की पहचान रजबपुर थाना क्षेत्र के पीपली कलां निवासी 60 वर्षीय सतवीरी के रूप में की गई। सूचना पाकर उनके बेटे व अन्य स्वजन आए।