धनौरा: गजरौला थाना पुलिस ने एक युवक की पीटकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर किया चालान
गजरौला डंडों से पीटकर योगेश की हत्या के मामले में जांच में जुटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी मनोज के पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। एक कार भी पुलिस ने बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप ने मनोज को गिरफ्तार कर चालान करने की बात कही।