धनौरा: गजरौला के गांव फौदापुर में शराब की दुकान पर ओवररेट को लेकर हुई कहासुनी, युवक की पीट-पीट कर हत्या, पिता और ताऊ घायल
गजरौला थाना क्षेत्र में गांव फ़ौंदापुर में शराब की दुकान के पास एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं उसके पिता और ताऊ को भी मारने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि दिन में आरोपी की शराब की दुकान पर मृतक की ओवररेटिंग को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आरोपी ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।