धनौरा: मंडी धनौरा तहसील में दौड़ रही डग्गामार बस, परिवहन विभाग को लग रहा लाखों का चूना
मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में हाल ही में परिवहन विभाग के आरटीओ और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर निजी बसों को शहर से बाहर कर दिया था। किसी भी सूरत में डग्गामार वाहनों को सड़क पर ना खड़ी करने का आदेश जारी किया गया था। कुछ दिनों तक इसका असर दिखा, लेकिन इन बसों के संचालन पर रोकथाम की कोशिश एक बार फिर बेअसर साबित हो रही है।