बिलासपुर में शुक्रवार रात दो पक्षों के विवाद के बाद जमकर बवाल हो गया। कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी की बात फैलने पर सैकड़ों लोग जुट गए। इसके बाद पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। कई गाड़ियों, घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा।
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। भीड़ को काबू करने पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी, लेकिन हालात नहीं संभले। पथराव में तारबाहर टीआई रवि तिवारी का सिर फट गया। एक आरक्षक समेत कई लोग घायल हुए।
स्थिति संभालने कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह हेलमेट पहनकर मौके पर पहुंचे। जांजगीर-चांपा, मुंगेली और सीएएफ से अतिरिक्त बल बुलाया गया। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला समेत हिंदूवादी संगठनों के लोग थाने पहुंचे। तड़के 4 बजे तक थाने और आसपास भीड़ जुटी रही।
(Bilaspur, Bilaspur News,