बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डीडी पुरम सिलेक्शन पॉइंट के पास चलती कार में लगी अचानक से आग
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डीडी पुरम सिलेक्शन पॉइंट के पास चलती कार में अचानक से आग लग गई। चलती कार में आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। कार में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। कार सवारों में कूद कर बचाई अपनी जान।