जबलपुर: सड़क पर गिरे बिजली के पोल, मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला; कर्मचारी बदल रहा था केबल
शहर में जर्जर विद्युत पोल किस कदर जानलेवा साबित हो सकते हैं, इसका बड़ा उदाहरण शनिवार सुबह मिलौनीगंज इलाके में देखने को मिला। मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगे दो विद्युत पोल अचानक धराशायी हो गए। जिस वक्त पोल गिरे, उसी दौरान एक कर्मचारी पोल पर चढ़कर विद्युत लाइन में आर्मर्ड केबल बदलने का काम कर रहा था। पोल गिरते ही शॉर्ट सर्किट हुआ और जोरदार धमाका होने से पूरे इ