झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्य में संवेदक राजीव बेदी का पुतला दहन किया गया और राजीव बेदी मुर्दाबाद, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चाईबासा के अशोक कुमार इंजीनियर मुरादाबाद के नारे लगाए गए। मजदूरों ने कहा ग्राम सरबिल में रूतागुटू से जोजो साई सरबिल तक सड़क निर्माण में न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रहा है।