महोली: कुतुबनगर में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से व्यक्ति की मौत, मेडिकल स्टोर पर हुआ जमकर बवाल
सीतापुर जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के कुतुब नगर इलाके में झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा बुखार की दवा लेने आए एक मरीज को इंजेक्शन लगा देने से उसकी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई जिसके बाद गुस्से में आकर परिवार वालों ने शो रखकर मेडिकल स्टोर के बाहर जमकर हंगामा किया और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।