फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र में बाबरी मस्जिद के पास एक कारखाने में काम के दौरान श्रमिक की जांघ में घुसा सरिया, हालत बिगड़ी
थाना रसूलपुर क्षेत्र में बाबरी मस्जिद के पास गुरूवार सुबह 11 बजे क़रीबन एक कारखाने में काम कर रहे श्रमिक सुमित श्रीवास्तव की जांघ में सरिया घुसने से गंभीर चोट लग गई। जैन नगर खेड़ा निवासी सुमित को एक व्यक्ति मंडी से काम पर लेकर गया था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हादसा हुआ जब सरिया उठाते समय असंतुलित होकर वह उसकी जांघ के पास में घुस गया।