फिरोज़ाबाद: फर्जी फाइनेंस कंपनी ने मचाया बवाल, लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर फरार हुए दो युवक, दर्जनों ठगे गए, कई बेरोजगार
फिरोजाबाद के सदर बाजार स्थित ओम साई ट्रेड मार्केट की दुकान नं. 32 पर संचालित "केपीटल फाइनेंस" नामक कथित फाइनेंस कंपनी ने नौकरी और लोन दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी को अंजाम दिया। सत्यभान सिंह व अनिल कुमार नामक दो युवकों ने फर्जीवाड़ा कर कंपनी चलाई और जनपद भर में पर्चे चिपका कर लोगों को पहले जॉब पर रखा और फिर लोन दिलाने के नाम पर लगभग 40 लोगों से ठगी की गई।