रामानुजगंज: धान खरीदी से पहले कार्रवाई में दो पिकअप से 108 बोरी धान किया गया जब्त
रामानुजगंज गुरुवार धान खरीदी शुरू होने से पहले अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार देर रात रामानुजगंज अनुविभाग में चुनापत्थर और मंडरू-घुटरा मार्ग पर दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो पिकअप वाहनों से कुल 108 बोरी धान जब्त किया गया। एसडीएम आनंद राम नेताम के अनुसार, चुनापत्थर मार्ग पर उत्तर प्रदेश से धान लाकर परिवहन करते