फूलपुर: बुढ़ापुर बदलपुर गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, 530 पशुओं का हुआ उपचार
आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील के बूढ़ापुर बदल गांव में पशुपालन विभाग की ओर से आज शनिवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि रत्नेश बिन्द ने किया शिविर में कुल 530 पशुओं का उपचार किया गया तथा पशुपालकों को पशुओं की देखभाल और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई ।