उज्जैन शहर: रेलवे स्टेशन कार्यालय पर मजदूर संघ ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा
उज्जैन में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे के आगमन पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने रेलकर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 14 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मंडल सचिव अभिलाष नागर ने बताया कि ज्ञापन में विभागीय पदोन्नति परीक्षाओं एवं जीडीसीई के समयबद्ध आयोजन, रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा पालनपुर में प्रतिनियुक्ति पर गए लोको पायलटों की रतलाम वापसी जैसे