टीकमगढ़: अहार पुलिया के पास आवारा जानवर से टक्कर, एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के अहार पुलिया के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। महेश नाम का व्यक्ति बाइक से टीकमगढ़ से भेलसी गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में अहार पुलिया आपके पास अचानक उसकी बाइक के सामने आवारा जानवर आ गया और बाइक आवारा जानवर से टकरा गई, जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।