पंचकूला: सेक्टर 1 ज़िला सचिवालय में उपायुक्त यश गर्ग ने कहा- हीट वेव की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं
सेक्टर 1 ज़िला सचिवालय में उपायुक्त ने कहा कि हीट वेव की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उपायुक्त यश गर्ग ने सभी व्यापारिक संगठनों, भटठा यूनियन, पोल्ट्री फार्म को अपनी अपनी संस्थाओं में कार्यरत श्रमिकों को गर्मी व लू से बचाव हेतु इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा वन्य प्राणियों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए तालाब खोदे गए हैं।