पंचकूला: अर्बन पॉली क्लीनिक पिंजौर में SMO डॉ. राजेश ख्यालिया ने पिंजौर सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को सम्मानित किया
अर्बन पोली क्लीनिक पिंजौर की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर के प्रांगण में शुक्रवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। अर्बन पॉली क्लीनिक पिंजौर के SMO डॉ राजेश ख्यालिया ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों से मलेरिया से संबंधित प्रश्न पूछे और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के तहत सवालों का सही जवाब देने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।