पंचकूला: कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने किया रायपुर रानी अनाज मंडी का दौरा, फसल उठान को लेकर अधिकारियों से की बात
कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी के द्वारा आज रायपुर रानी की अनाज मंडी का दौरा किया गया। विधायक प्रदीप चौधरी ने इस दौरान मंडी में पहुंचे किसानों और आढ़तीयो से बातचीत की। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रायपुर रानी अनाज मंडी से फसल का उठान नहीं हो रहा है जिस कारण मंडी में फसल के ढेर लग गए हैं।